Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर जिले में गंगा का जलस्तर बढ़ने से किसानों को बर्बादी की सता रही आशंका

गाजीपुर में गंगा के जलस्तर में बढ़ाव से तटवर्ती इलाकों के लोगों की धुकधुकी बढ़ गयी है। बीते माह आई बाढ़ के दौरान काफी नुकसान उठा चुके किसान जलस्तर बढ़ने से परेशान नजर आ रहे हैं। गंगा का जलस्तर एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। शाम चार बजे तक गंगा का जलस्तर 57.700 मीटर रिकार्ड किया गया। जलस्तर बढ़ने से किसान बर्बादी की आशंका से चितित नजर आ रहे हैं। जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों के किसानों की चिता बढ़ गई है। उनको परवल की खेती पर बर्बादी का खतरा मंडराने लगा है। 

मुहम्मदाबाद में गंगा के जलस्तर में अचानक दो तीन दिनों से बढ़ाव शुरू हो गया है। तटवर्ती लोगों की माने तो करीब पांच से छह फीट तक जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से पानी गंगा पार दियारा क्षेत्र में फैलना शुरू होगा तो सबसे ज्यादा नुकसान परवल की रोपाई कर चुके किसानों को उठाना पड़ेगा। करीब दो माह पूर्व आई बाढ़ के दौरान इलाके के किसानों की हजारों बीघा सब्जी, धान, बाजरा आदि की फसल डूबकर नष्ट हो गयी थी। 

बाढ़ के बाद किसानों को गुलाबी तूफान से जबर्दस्त नुकसान हुआ। अब बरसात का समय बीतने के बाद किसान दुबारा महंगे दाम पर परवल की लत्ती खरीदकर उसकी रोपाई कराए लेकिन इस बीच जलस्तर बढ़ना शुरू हो जाने से किसान अपनी बर्बादी की आशंका से बेचैन नजर आ रहे हैं। जलस्तर बढ़ने से शेरपुर के पास कटान की भी संभावना व्याप्त हो गयी है। किसान बोले अगर जलस्तर में बढ़ाव नहीं रुका तो किसान पूरी तरह बर्बाद हो जायेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr