Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

बलिया में सरयू नदी के जलस्तर में घटाव होने के बाद खतरा अब भी बरकरार

सरयू नदी का जलस्तर घटने लगा है। इसके चलते क्षेत्रीय जनता ने राहत की सांस ली है। नदी में 24 घंटे में चार सेंटीमीटर घटाव दर्ज किया गया है। इसके बाद भी खतरा निशान के ऊपर बह रही है। नदी का जलस्तर चांदपुर गेज पर 59.16 दर्ज किया गया। खतरा बिंदु 58.00 मीटर से लगभग एक मीटर ऊपर नदी बह रही है। इसके बाढ़ के चलते क्षेत्र के दियारे पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। मनियर मार्ग पर स्थित शेखपुर कांटा से खरीद घाट पर जाने वाला पिच मार्ग पानी में डूब जाने से उस पर आवागमन बंद हो गया है।

बाढ़ के पानी में सैकड़ों एकड़ क्षेत्रफल खड़ी ज्वार, बाजरा, मक्का आदि की फसलें डूब कर नष्ट हो जाने से किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। दरौली व खरीद में बृजकिशोर चौधरी,भवानी चौधरी, बीरबल यादव, योगेन्द्र यादव, भुवनेश्वर चौधरी, भोला चौधरी, बब्बन चौधरी, लल्लन चौधरी, कुंदन चौधरी, पन्नालाल, रामनाथ, लवकुश चौधरी आदि का नुकसान हुआ है। बाढ़ की विभीषिका का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि खरीद व दरौली घाटों के मध्य सरयू नदी में चलने वाला स्टीमर नदी घाट की बजाय पिछले एक सप्ताह से खरीद गांव के करीब पक्का पुल के अप्रोच मार्ग के पास लग रहा है।

निर्माणाधीन खरीद-दरौली घाट पक्का पुल को जोड़ने हेतु बने कच्चा अप्रोच मार्ग पर बाढ़ के पानी का दबाव बढ़ जाने से उसके अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। अप्रोच मार्ग पर कम से कम तीन स्थानों पर साइफन लगाना चाहिए था किंतु मात्र एक जगह ही लगाया गया था। जिससे पानी का दबाव बढ़ जाने से उक्त स्थान से पानी का तेज रिसाव शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता शैलेन्द्र कुमार से बात करने पर बताया कि अप्रोच मार्ग से पानी के रिसाव की बात उनके संज्ञान में नहीं थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr