कोतवाली पुलिस को शुक्रवार की रात सफलता मिली। उसने क्षेत्र के जोगीवीर तिराहा बहग गांव के पास अंतर्राज्यीय कार सवार दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
सैदपुर कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि करीब सवा 11 बजे जोगीवीर तिराहा बहद अमुवारा गांव के पास एक संदिग्ध कार नजर आई, घेरेबंदी कर उसे रोक लिया गया। कार की तलाशी लेने पर 32 किलो 975 ग्राम गांजा बरामद हुआ। अभियुक्तों सहित कार और गांजा को कब्जे में ले लिया गया। कोतवाल ने बताया कि फंदे में तस्करों में योगेश सिंह कुशवाहा निवासी ग्राम जगदीशपुर थाना सैदपुर हाल पता बसेलवा कालोनी गली नंबर-10 मकान नंबर-876 थाना ओल्ड फरीदाबाद हरियाणा और आदर्श राज यादव निवासी ग्राम बौरवा थाना सैदपुर शामिल है। अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी के साथ एसएसआई घनानंद त्रिपाठी, उपनिरीक्षक गोविंद मौर्य, हेड कांस्टेबल वंशनरायन सिंह, कांस्टेबल राजन कुमार, कांस्टेबल विपिन तिवारी, कांस्टेबल विकास पाल और कांस्टेबल विमलेश कुमार यादव शामिल थे।