Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर शहर में शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचा

पुलिस ने एक नाबालिक को शादी का झांसा देकर नाजायज संबंध बनाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पीड़िता ने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसे पॉक्सो ऐक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष सत्येन्द्र राय ने महमूदपुर पाली निवासी आरोपी मिलेश कुमार को गिरफ्तार किया है। उसपर झांसा देकर गांव की एक किशोरी से दुष्कर्म का आरोप है। मिलेश इलेक्ट्रिक संबंधी काम करता है और उसने अपने गांव में ननिहाल में रहकर कक्षा 10 की छात्रा 16 वर्षीय एक किशोरी को शादी का झांसा दिया। जब किशोरी गर्भवती हो गयी, तो घर वालों को इसकी जानकारी हुई। मिलेश पर गांव वालों का दबाव बना, तो वह किशोरी को रखने पर राजी हो गया। 

किन्तु तभी चार माह बाद उसने गाजीपुर शहर में एक और लड़की को अपने प्रेमजाल में फांस लिया और मंदिर में उससे शादी कर उसे भी घर ले आया। यह देख पहले से घर में रह रही किशोरी गुस्से में आ गयी। उसने मिलेश को दूसरी शादी से मना किया, तो किशोरी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने इसकी गुहार 27 अगस्त को स्थानीय थाना में लगायी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मिलेश की तलाश में जुट गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मिलेश को गिरफ्तार कर संबंधित धारा में जेल भेज दिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr