Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

नंदगंज व खालिसपुर में शुक्रवार को राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हैं भाजपा कार्यकर्ता

बूथ सत्यापन अभियान के तहत नंदगंज व खालिसपुर में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ी राष्ट्रवादी विचारधारा की लोकतांत्रिक पार्टी है। शिक्षा, संस्कारों की नैतिक बुनियाद पर राजनीति को सेवा मानकर कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर ही देश और प्रदेश में कुशल नेतृत्व की सरकार है। जनता की आशा व उम्मीदों की अपेक्षाओं के प्रति पार्टी कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन का रीढ़ होता है। कार्यकर्ता संगठन ही सेवा के प्रति सदैव समर्पित रहकर राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देते हैं। पार्टी की राजनीतिक महत्वाकांक्षा राष्ट्र निर्माण है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा 23 अगस्त को बूथ विजय अभियान के शुभारंभ से 30 अगस्त तक बूथ सत्यापन का कार्य प्रत्येक बूथों पर होगा। 

आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय प्रदेश की बुनियादी व्यवस्थाओं की मजबूती, भय, भ्रष्टाचार मुक्त राज्य के निरंतरता के लिए बहुत जरूरी है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, डा. केदारनाथ सिंह, सुनील सिंह, नरेंद्र सिंह, विनोद अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा, ओम प्रकाश राय, रमाशंकर उपाध्याय, रमेश सिंह पप्पू आदि थे। संचालन ओम प्रकाश राय व प्रवीण सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr