Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर में 21 को सम्मानित होंगी जिले की 75 महिलाएं

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए 'मिशन शक्ति' फेज-1, फेज-2 की भांति वृहद रूप से मिशन शक्ति फेज-3 का संचालन करने के लिए गुरुवार को सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता ने कार्यालय में अधिकारियों संग बैठक की। बताया कि जनपद में विभिन्न क्षेत्रों की उत्कृष्ट 75 महिलाएं सम्मानित होंगी। इसके लिए मिशन शक्ति फेज-3 के तहत 21 अगस्त को वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली 75 महिलाओं की चयन में पारदर्शिता की हिदायत दी। बताया कि सम्मानित करने के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य क्षेत्र से महिला चिकित्सक एवं नर्स, महिला सुरक्षा क्षेत्र से महिला पुलिस, पीआरडी व होमगार्ड, महिला ग्राम प्रधान एवं सदस्य नगरीय क्षेत्र के निर्वाचित वार्ड सदस्य महिलाएं, बहादुरी/शौर्य में विशेष योगदान करने वाली महिलाएं, स्वरोजगार क्षेत्र में कार्य करने वाली महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य, शिक्षा क्षेत्र से बेसिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा क्षेत्र की शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी/आशा बहुओं में से महिलाएं तथा अन्य क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाएं शामिल हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी बाल गोविद, प्रधानाचार्य महिला पीजी कालेज, डीपीओ दिलीप पांडेय, कपिल देव, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr