Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

बलिया में पेट्रोल पंप के मुनीम से बाइक सवारों ने लूटा 8.88 लाख, रुपये जमा करने जा रहे थे बैंक

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के गांधी आश्रम के पास गुरुवार की शाम करीब पौने चार बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मुनीम संजय कुमार निवासी राजपुर से करीब 8.88 लाख रुपये लूट लिया। मुनीम को लूट के पहले नुकीले हथियार से पीटा गया है। उसकी आंख के ऊपर गंभीर चोट लगी है। सरेआम वारदात से दहशत फैल गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में घेराबंदी तेज कर दी है।

पिंडहरा में स्थित शंभू प्रसाद के पेट्रोल पंप पर संजय कुमार मुनीम हैं। वह पेट्रोल पंप के बिक्री हुए रुपये काे जमा करने बाइक से स्टेट बैंक की शाखा बांसडीह पर जा रहे थे। झोले में वह रुपये व बैंक की जमा पर्ची रखकर कंधे में टांगे हुए थे। गांधी आश्रम के निकट पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने पैर से उनकी बाइक पर धक्का मार दिया, इससे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गये। 

इतने में बाइक से उतरकर एक बदमाश उनके कंधे से झोला खींचने लगा। इसका उन्होंने विरोध किया। इतने में बदमाशों ने उन पर नुकीले हथियार से वार कर दिया। उनके चेहरे पर चोट लगी है। इतने में बदमाश बाइक पर बैठकर तेजी से शहर की तरफ फरार हो गये। यह देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना बांसडीह कोतवाली पुलिस का दी गई। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस बदमाशों की घेराबंदी में जुट गई, लेकिन देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस को बकवां गांव नहर मार्ग पर एक झोला और बैंक की पर्ची मिली है। उधर घायल मुनीम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बलिस-बांसडीह मुख्य मार्ग पर कस्बे से सटे गांधी आश्रम के पास लूट की घटना से हर कोई दहशत में है। घनी आबादी के बीच बाइक सवार बदमाशों ने घटना काे अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है। वैसे बदमाश घटना को अंजाम देते हुए बलिया शहर की तरफ भागे हैं। पुलिस ने देर शाम तक चेकिंग अभियान चलाया। पिंडहरा स्थित महादेव फीलिंग स्टेशन के मुनीम संजय कुमार प्रतिदिन की भांति बिक्री का पैसा जमा करने लिये स्टेट बैंक की शाखा पर जाते थे। पुलिस उपाधीक्षक भूषण वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr