Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

शहर के एक हॉस्पिटल में समय से पहले महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म, एक की मौत

बाराबंकी शहर के एक हॉस्पिटल में महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया। जन्म के 1 घंटे बाद एक नवजात की मौत हो गई। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया की 6 माह 18 दिन पर ही प्रसव हो गया। जिससे बच्चे काफी कमजोर है। 3 बच्चों की हालत गंभीर होने पर पिता उनके इलाज के लिए दर-दर भटक रहा है।

शहर के शुक्लाई गांव निवासी मोहम्मद आलम ने बताया कि उनकी पत्नी नूर फातिमा को अचानक प्रसव पीड़ा होने पर शहर के पलहरी स्थित अजंता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां पर चिकित्सकों ने देखा तो फ्री डिलीवरी की समस्या बताई। पत्नी का इलाज चल ही रहा था कि प्रसव शुरू हो गया। हालत गंभीर होता देख आनन फानन ऑपरेशन कर बच्चों को जन्म दिया गया। शुक्रवार की शाम 7:00 बजे 4 बच्चों को जन्म देने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। वही करीब 1 घंटे बाद एक बच्चे की मौत हो गई। बाकी तीन को वेंटिलेटर पर रखा गया है। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अजंता हॉस्पिटल से बच्चों को एसएनसीयू वार्ड के लिए रेफर किया गया है। अब ऐसे में पीड़ित पिता बच्चों के इलाज के लिए दर-दर भटक रहा है।

अल्ट्रासाउंड जांच में तीन बच्चों की हुई थी पुष्टि: मोहम्मद आलम ने बताया कि पत्नी नूर फातिमा 4 माह से गर्भवती थी तो अल्ट्रासाउंड जांच कराई गई थी। जिसमें गर्भ में 3 बच्चों की पुष्टि हुई थी। पांचवे माह पर दोबारा अल्ट्रासाउंड कराया गया तो उसमें भी तीन बच्चे होने की बात कही गई। शुक्रवार को जब ऑपरेशन हुआ तो 4 बच्चों ने जन्म लिया। इससे सभी हैरान हो गए। चिकित्सकों ने बताया कि गर्भ में 4 बच्चे होने की वजह से गर्व का विकास नहीं हो पाया और समय से पहले प्रसव हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr