Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

1 जुलाई से महंगा हो जाएगा सफर, इस हाईवे पर देना होगा 10 से 40 रुपये तक का ज्यादा टोल टैक्स

एक जुलाई से मेरठ के सिवाया टोल होते हुए दिल्ली से देहरादून का सफर महंगा हो जाएगा। कोरोना की मार से अभी लोग उबर भी नहीं पाए कि सिवाया टोल प्लाजा पर टैक्स में वृद्धि की मार पड़ने वाली है। एनएचएआई ने टोल टैक्स में 10 रुपये से 40 रुपये तक की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। टोल प्रबंधन ने एक जुलाई से बढ़ी हुई दरों पर टैक्स वसूली की तैयारी शुरू कर दी है। 

दिल्ली-देहरादून के बीच मेरठ में एनएच-58 पर सिवाया टोल प्लाजा है। प्रत्येक वर्ष जुलाई में टैक्स की दरों में वृद्धि की जाती है, लेकिन बीते वर्ष कोरोना के चलते एनएचएआई ने टैक्स की दरों में कोई वृद्धि नहीं की थी। इस वर्ष भी कोरोना के चलते टैक्स की दरों में वृद्धि नहीं होने का अनुमान था। हालांकि ‘हिन्दुस्तान’ ने पहले ही टैक्स वृद्धि की संभावना जताई थी। संभावना के अनुरूप एनएचएआई ने टोल कंपनी द्वारा टैक्स दरों में वृद्धि के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

टोल टैक्स दरों में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। टैक्स वृद्धि की दरों के पीछे हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य और कोरोना के चलते टोल कंपनी को लगातार हो रहे नुकसान को माना जा रहा है। टोल अधिकारियों की मानें तो एनएचएआई ने टैक्स दरों में लोकल को राहत देते हुए लोकल टैक्स दरों में कोई वृद्धि नहीं की है। अन्य वाहनों के टोल टैक्स दरों में 10 रुपये से लेकर 40 रुपये तक की टैक्स वृद्धि को मंजूरी दी है, जो एक जुलाई से लागू हो जाएगी। 

सिवाया टोल पर टैक्स की बढ़ी दरें

वाहन का प्रकार            सामान्य दर      लोकल             लोकल वाणिज्यिक           

कार,जीप, वैन                85 से 95            20                    40 से 45

हल्के वाणिज्यक             155 से 165          ---                   75 से 80

 बस व ट्रक                    310 से 335         ---                    155 से 165

मल्टीएक्सल वाहन           500 से 540        ----                   250 से 270

टोल प्लाजा मैनेजर प्रदीप चौधरी का कहना है कि एनएचएआई द्वारा टैक्स वृद्धि की दरों को मंजूरी दे दी गई है। एक जुलाई से बढ़ी टैक्स दरों से टैक्स वसूली शुरू कर दी जाएगी। लोकल की टैक्स दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr