Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

UP में स्कूलों के लिए Free में किताबें खरीदने का आदेश जारी, जानिए किन बच्चों को मिलेेगा फायदा

सरकारी व सहायताप्राप्त स्कूलों व मदरसों में दी जाने वाली निशुल्क किताबें जल्द ही बच्चों तक पहुंचेंगी। राज्य सरकार ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को क्रयादेश जारी करने का आदेश दिया था। सभी बीएसए को 12 जून तक आदेश जारी कर देना है। इससे 1.86 करोड़ बच्चों को लाभ होगा। 

आदेश के मुताबिक, प्रकाशकों को क्रयादेश जारी होने के तीन महीने के अंदर सभी पाठ्य पुस्तकें पहुंचानी होंगी अन्यथा उनके भुगतान में कटौती की जाएगी। वहीं सभी अभ्यास पुस्तिकाएं छह महीने के अंदर पहुंचानी होंगी। क्रयादेश वास्तविक संख्या के आधार पर ही खरीदी जाएंगी यानी जितने बच्चों का नामांकन अभी तक हुआ है, उसी राशि का ही क्रयादेश जारी होगा। उर्दू, संस्कृत की किताबें वहीं खरीदी जाएंगी जहां पर इसकी जरूरत हो। इसी तरह अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अंग्रेजी भाषा की किताबें खरीदी जाएंगी। प्रदेश के 1.86 करोड़ बच्चों के लिए लगभग 10-12 करोड़ किताबें छापी जाती हैं और इसे छापने में 20-25 प्रकाशकों को काम दिया जाता है।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr