विधुत उपकेंद्र में खराब अर्थिंग सिस्टम को बदनले को लेकर शुक्रवार को करीब सात घंटे तक विद्दुत आपूर्ति ठप रही। इससे केंद्र से जुड़े कई गांवों के उपभोक्ता गर्मी से बिलबिलाते रहे। विभाग के अथक प्रयास से अर्थिंग बदलने का कार्य चलता रहा। इससे दोपहर बाद बिजली की आपूर्ति बहाल हो सकी। इस बीच करीब सात घंटे तक उपभोक्ता परेशान हाल बने रहे।
पावर हाउस में अक्सर कुछ ना कुछ फाल्ट होते रहते हैं, जिससे आपूर्ति ठप कर दी जाती है। अर्थिंग सिस्टम ही खराब हो गया, जिससे आपूर्ति कार्य बंद करना पड़ा। विद्युत कर्मचारियों ने प्रयास कर इसे ठीक कर दिया। अक्सर फाल्ट होने के चलते आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होती रहती है, जिससे उपभोक्ता परेशान होते रहते हैं। दिलदारनगर विद्युत विभाग के जेई तापस कुमार ने बताया कि अर्थिंग सिस्टम को ठीक कद दिया गया है, जिससे दोपहर बाद आपूर्ति बहाल करा दी गयी है।