Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

टूटा रिकार्ड, राजदरी व देवदरी जलप्रपात पर पहुंचे दस हजार सैलानी

वनांचल की वादियों का सन्नाटा सैलानियों की चहलकदमी से रविवार को टूट गया। राजदरी व देवदरी जलप्रपात पर इस वर्ष अब तक का रिकार्ड टूटा है। जलप्रपात पर एक दिन में 1455 छोटे बड़े वाहनों से 9580 सैलानी पहुंचे। वहीं लतीफशाह बीयर सहित अन्य जलप्रपातों पर सैलानियों की भीड़ देर शाम तक बनी रही।

वनांचल की वादियां खुशगवार मौसम में सैलानियों को बुलाने लगी हैं। मौसम अनुकूल देख सैलानी खुद को नहीं रोक पा रहे। कोरोना के बंदिशों को तोड़ सुहाने मौसम व सुहाना सफर के लिए अवकाश के दिन लोग बेताब हो जा रहे हैं। प्राकृतिक छटाओं, वनाच्छादित व पहाड़ी क्षेत्र के विभिन्न जल प्रपातों पर सैलानियों की चहलकदमी बन गई है। बारिश के चलते लोग यहां भोजन तो नहीं बना पा रहे, लेकिन रेडीमेड खाद्य सामग्री के साथ लोग बाग बारिश का आनंद लेने से खुद को नहीं रोक पाते। आम तौर पर सावन के महीने में पिकनिक स्पाट पर सैलानियों की भीड़ उमड़ती है। 

सैलानियों की आमद इन दिनों लतीफशाह, राजदरी, देवदरी, औरवाटाड़, मूसाखाड़ सहित विभिन्न जल प्रपातों व पिकनिक स्पाटों पर पूरे दिन हो रही है। लतीफशाह बियर पर सैलानियों की भारी भीड़ के चलते सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। बियर तट पर सैलानियों को फटकने तक नहीं दिया जा रहा है। औरवाटाड़ में मौसम व प्रकृति का लुत्फ उठाने आए लोगों ने अपने मन मिजाज के अनुसार भोजन बनाकर रसास्वादन करने से नहीं चूक रहे हैं। सैलानियों की भीड़ को देखते हुए उप वनक्षेत्राधिकारी आनंद दुबे व कर्मी अवधेश सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों की टीम लोगों को ध्वनि विस्तारक यंत्र से सचेत करती रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr