Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

पूर्वी पूर्वांचल में मानसून की हुई एंट्री, झूम के बरसे बादल, गिरा दिन और रात का तापमान

पूर्वी यूपी में मानसूनी हवाओं की आमद हो गई है। मानसूनी हवाओं के कारण रविवार से मौसम का मिजाज बदल गया। सोमवार को भी आसमान में काले बादल छाए रहे। झूमकर बारिश हुई। मानसून के पहले दिन 31 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

बिहार की तरफ से आ रही मानसूनी हवाएं रविवार को पूर्वी यूपी में दाखिल हुईं। इसके साथ ही मौसम का मिजाज भी बदल गया। आसमान में काले घने बादल छा गए। पहले दिन ही मानसून ने जोरदार एंट्री की है। गोरखपुर में रुक-रुक कर बारिश हुई। रविवार को 31 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सोमवार को भी यह सिलसिला जारी रहा।

ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बारिश

रविवार को शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बादल मेहरबान रहे। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश कैम्पियरगंज में रिकॉर्ड की गई। कैम्पियरगंज में 36 मिलीमीटर और पीपीगंज में 35 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। जंगल कौड़िया में भी 12 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई।

सुहाना हुआ मौसम

झमाझम बारिश के कारण मौसम का मिजाज सुहाना हो गया। इस दौरान 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरवा चली। दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और रात में न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ केसी पांडेय ने बताया कि मानसूनी हवाओं की आमद हो गई है। यह समय से पहले हैं। इसका असर अगले दो से तीन तक हो मानसून का असर रहेगा। सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। दिन और रात का तापमान नीचे लुढ़क सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr