Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

आर्मी की जीप खाई में गिरी, गाजीपुर के जवान की मौत, नौकरी के बाद पहली बार आना था घर

असम में बीते 30 मई को आर्मी के जवानों की एक जीप खाई में गिर गई। इस हादसे में घायल उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के निवासी जवान की मौत बुधवार सुबह हो गई। जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के लाल आर्मी जवान की खाई में जीप गिरने से मौत हो गई। असम में पहाड़ी पर लगे सैनिक कैंप से उतरते समय ये हादसा हुआ। इधर घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पार्थिव शरीर तीन जून को पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद है। 

वृंदावन गांव निवासी आर्मी जवान अभिषेक यादव (23) असम में तैनात थे। बीते 30 मई को असम में पहाड़ी पर लगे सैनिक कैंप से नीचे उतरते समय अनियंत्रित होकर जीप खाई में गिर गई थी। हादसे में जीप सवार पांच जवानों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई थी। तीन घायल जवानों को असम के तेजपुर स्थित सैनिक अस्पताल मे भर्ती कराया गया था।

बुधवार की सुबह 10 बजे इलाज के दौरान गाजीपुर के अभिषेक यादव की मौत हो गई। सेना  के अधिकारियों द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनके रोने-बिलखने की आवाज सुनकर दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

इधर, जवान के पिता रामजनम यादव और बड़े भाई हरिकेश यादव असम के लिए रवाना हो गए हैं। अभिषेक अभी बीते वर्ष ही सेना मे भर्ती हुए थे। वह नौकरी पाने के बाद पहली छुट्टी पर तीन जून को घर आने वाले  थे। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का वह एकमात्र कमाऊ पुत्र थे। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पूरा गांव इस घटना से मर्माहत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr