Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

बारिश होने की वजह से कर्मनाशा नदी के जलस्तर में वृद्धि से बढ़ी धुकधुकी

बारिश होने की वजह से कर्मनाशा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसके लेकर तटवर्ती लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। पानी सोमवार की रात 5 फीट और बढ़ गया। नदी के तटवर्ती गांव के लोगों में बाढ़ की आशंका से दहशत है। देवल गांव स्थित बाबा किनाराम घाट की सीढ़ियां भी पानी में डूब गयी हैं। लोगों ने बढ़ते जल स्तर को देखकर यहां स्नान करना बंद कर दिया है। 

क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि कर्मनाशा नदी का पानी इतना जल्दी नहीं बढ़ता है, लेकिन पड़ाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने की वजह से इसका पानी अचानक उफान पर आ गया है। इसके पीछे एक कारण और भी माना जा रहा है कि कर्मनाशा नदी में दुर्गावती नदी का पानी और धर्मावती नदी का आकर मिलता है। इन दोनों नदियों का पानी के बढ़ाव के चलते कर्मनाशा नदी का पानी काफी तेजी से बढ़ गया है। हालत यह है कि बाढ़ की आशंका बन गयी है। क्योंकि यह दोनों नदियां बड़ी तेजी से बढ़ रही हैं। 

इसकी वजह से इस नदी का पानी भी तेजी से बढ़ रहा है। अगर इसी तरह कर्मनाशा नदी का जलस्तर बढ़ता रहा, तो जल्द ही बाढ़ की स्थिति हो जाएगी। इसके चलते कर्मनाशा नदी के तटवर्ती मगरखाई, कुतुबपुर, राजमहल बांध, सायर, लहना, बरेजी, देवल, सुरहा, अमौरा, कैथी, धनाड़ी, चित्रकोनी, ताजपुरकुर्रा आदि गांव में बाढ़ का प्रवेश कर जायेगा। वैसे तो इन गांव में कर्मनाशा नदी का पानी पढ़ने पर इन गांवों में अक्सर बाढ़ आ जाता है। इससे किसानों को काफी क्षति उठानी पड़ती है। बोई गई फसलें डूबकर बर्बाद हो जाती है। इस बार जल्द जल स्तर बढ़ने से स्थिति बाढ़ जैसी हो गयी है। इसके लेकर तटवर्ती ग्रामीणों में अभी से बाढ़ का भय बन गया है।

Latest Ghazipur Hindi News | Ghazipur News | Daily Ghazipur News | Latest News Ghazipur | Ghazipur Today News | Ghazipur News in Hindi | Breaking Ghazipur News | Ghazipur News Headlines

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr