Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गायत्री देवी ग्राम प्रधान ब्लाक संगठन की अध्यक्ष बनीं

तहसील क्षेत्र के भदौरा ब्लाक के ग्राम प्रधान संघ का चुनाव भारी गहमा-गहमी के बाद सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। इसमें अध्यक्ष पद पर गायत्री देवी पत्नि अजय सिंह को मनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर सोनू कुशवाहा, महामंत्री पद पर अनील यादव व कोषाध्यक्ष पद पर आजाद खां को सर्वसम्मति से चुना गया। 

भदौरा ब्लाक सभागार कक्ष में सोमवार को प्रधानों की बैठक आहूत की गयी। इसमें अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी होने के बाद सभी प्रधानों द्वारा सर्वसम्मति से चुनाव का प्रयास करने के बाद एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद गायत्री देवी पत्नी अजय सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। वहीं महामंत्री पद पर प्रधानों का एक खेमा मनमानी करने का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार कर बाहर निकला गये। काफी मान-मनौव्वल के बाद किसी तरह दूसरे खेमा को मनाकर पुनः बैठक कक्ष में लाकर आम सहमति बनाने के प्रयास के बाद अनिल यादव को महामंत्री चुना गया। इस दौरान मदन यादव जिलाध्यक्ष प्रधान संघ, सुबासचन्द्र सिंह यादव, नरेन्द्र सिंह, शब्बीर खां, कुलवंत सुभाष यादव, मनोज राम, तारकेश्वर यादव उर्फ यादव, उपेंद्र यादव, प्रदीप राजभर सहित अधिकतर प्रधान शामिल रहे।

Latest Ghazipur Hindi News | Ghazipur News | Daily Ghazipur News | Latest News Ghazipur

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr