शासन की ओर से किसानों को गेहूं खरीद की तिथि 22 जून तक बढ़ा दी गयी है। इससे राहत तो मिली है, पर क्षेत्र के किसी भी क्रय केन्द्र पर खरीदारी नहीं होने से किसान हलकान हैं। हालत यह है कि किसान क्रय केन्द्रों के पास अपना गेहूं डंप कर खरीदारी की आस लगाए बैठे हैं। उपर से बारिश से गेहूं भिंगने से किसान किंकर्तव्यविमूढ़ हो सरकार को कोस रहे हैं।
क्षेत्र के कुल तीन केन्द्रों पर जिन किसानों ने गेहूं बेच दिया हैं। ऐसे में उनका पॉश मशीन पर अगूंठा तक नहीं लगा है। ऐसे में उनका भुगतान अधर में लटका पड़ा है। क्षेत्र के किसान ध्रुव कुमार मिश्रा, राकेश कुमार, अंजनी , अवधेश, चन्द्रबली आदि ने बताया कि हम लोगों की गेहूं खरीद हो जाने के बावजूद अंगूठा लगाने के लिए क़य केन्द्र का चक्कर लगा रहे हैं। इस संबंध में क्रय केन्द्र प्रभारियों द्वारा बताया जा रहा है कि शासन की ओर से पॉश मशीन की साईट बंद कर दी गयी है। ऐसे में गेहूं बेच चुके किसानों का अंगूठा लगवाना संभव नहीं है। इसे लेकर क्षेत्र के किसान काफी परेशान हैं। जिनका कोई पुरसाहाल नहीं है।
Latest Ghazipur Hindi News | Ghazipur News | Daily Ghazipur News | Latest News Ghazipur | Ghazipur Today News | Ghazipur News in Hindi | Breaking Ghazipur News | Ghazipur News Headlines