Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

चंदौली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, इनामी बदमाश और सिपाही घायल

बलुआ थाना क्षेत्र के झूरी गांव के पास शनिवार की रात बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 20 हजार का इनामी जौनपुर का चंदवक निवासी बदमाश श्रावण यादव घायल हो गया। वह महडौरा प्रधानपति पंकज सिंह हत्याकांड का मास्टरमाइंड था। मुठभेड़ में बलुआ थाने में तैनात कांस्टेबल मनीष सिंह भी चोटिल हो गए। गोली उनके बाए हाथ हो छूकर निकल गयी। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिपाही को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। जानकारी के बाद एसपी अमित कुमार समेत आला अफसर मौके पर पहुंच गए।

एसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रधानपति हत्याकांड में वांछित अपराधी कहीं जाने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस अलर्ट हो गयी। वहीं जिले में जगह-जगह चेकिंग शुरू करा दी गई। देर रात बलुआ थाना क्षेत्र के झुरी गांव के समीप चेकिंग के दौरान एक बाइक पर दो युवक आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जबावी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। इससे वह गिर पड़ा।उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। घायल बदमाश की पहचान चंदवक जौनपुर निवासी श्रवण यादव के रूप में हुई हैै। वह महड़ौरा प्रधानपति हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। पुलिस को मौके से एक पिस्टल और दो खोला मिला है। दूसरे बदमाश  की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।

गांव में घेरकर प्रधानपति को मारी गई थी गोली

महडौरा गांव की प्रधान संगीता सिंह के पति पंकज सिंह को गांव में घेरकर गोली मारकर हत्या की गयी थी। मृतक के भाई अखिलानंद सिंह ने चार नामजद व तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए थे। पुलिस को तभी से बदमाशों की तलाश थी।

Purvanchal News in Hindi | News in Hindi | Purvanchal News | Latest Purvanchal News | Purvanchal Samachar | Samachar in Hindi | Online Hindi News | Purvanchal News |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr