सिधारी थाना क्षेत्र इटौरा गांव के पास सोमवार की सुबह अनियंत्रित स्कार्पियों के धक्के से राहगीर की मौत हो गई। इसके बाद स्कार्पियो ने सड़क के किनारे खड़ी पुलिस के डायल 112 के वाहन में धक्का मार दिया, जिसमें सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया।
सिधारी थाना क्षेत्र के जोरईनामी गांव निवासी 34 वर्षीय रामनगीना राम पुत्र चन्द्रभान राम दवा लेने के लिए गया था। दवा लेकर साइकिल से घर लौट रहा था। इटौरा मोड़ के पास पहुंते ही छतवारा की ओर से आ रही एक स्कार्पियों अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े डायल 112 के वाहन से टकरा गई। इसके बाद स्कार्पियों चालक भागने के प्रयास में रामनगीना को धक्का मार दिया। जिससे वह घायल हो गया।
घायल को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान कुछ देर बाद रामनगीना की मौत हो गई। मृतक परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था जो मजदूरी का परिवार का खर्च चलाता था। डायल 112 वाहन में सवार हेड कांसटेबल भीम चौधरी, चालक शैलेन्द्र यादव, कांस्टेबल कपिल देव पाल घायल हो गए। घायलों का मंडलीय अस्पातल में उपचार चल रहा है।