शादियाबाद थाना क्षेत्र के खलिलपुर गांव के पास शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार हरिकेश यादव (36) पुत्र रम्मन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। युवक सिखड़ी से मजुई सादात की तरफ जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ने पति के हत्या कर शव सड़क पर फेंकने का आरोप लगा रही है। फिलहाल पुलिस इस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है।
जानकारी के अनुसार दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के सिखड़ी गांव निवासी हरिकेश यादव शादी-विवाह में खाना बनाने का काम करता था। जहां वह शुक्रवार की शाम सिखड़ी में एक शादी में खाना बनाने के लिए गया था, जहां वह खाना बना रहा था। कुछ मजदूरों को मजुई सादात में भी शादी में खाना बनाने के लिए लगा रखा था। इसे लेकर शुक्रवार की रात करीब 8 बजे सिखड़ी से मजुई सादात के लिए निकले हंसराजपुर-बहरियाबाद मार्ग पर खलिलपुर गांव के पास अभी वह पहुंचा ही था कि रात करीब 9 बजे अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गयी। मृतक की पहचान दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के सिखड़ी गांव निवासी हरिकेश यादव पुत्र रम्मन के रूप में हुई।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मृत युवक के घर कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष शिवप्रताप वर्मा ने बताया कि मृतक के भाई अरविंद यादव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं मृतक की पत्नी विद्या देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पति की हत्या कर सड़क पर शव फेंकने का आरोप लगाया रही है। मृतक हरिकेश यादव के दो पुत्र हैं। अंकित (10) व अंशुल (7) हैं। दोनों पुत्र अपने पिता के शव को देखकर बिलख-बिलख कर रो रहे थे।