Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

चंदौली जिले में किस ब्लॉक में कौन जीता, देखें ग्राम प्रधान पद के विजयी प्रत्याशियों की लिस्ट

यूपी में पंचायत चुनाव की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है। सबसे पहला रिजल्ट पूर्वी यूपी के बिहार से सटे चंदौली जिले से आया है। यहां मात्र दो वोटों से प्रधानी का चुनाव जीत लिया गया है। चकिया ब्लाक के इसहुल गांव के प्रधान पद पर ओमप्रकाश सिंह निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने 470 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंदी चंदन (468) को केवल दो वोटों के अंतर से पराजित किया। चकिया विकास खंड के ग्राम सभा गढ़वा सेमरौर से प्रधान पद के प्रत्याशी भोलू सिंह 242 वोट पाकर जीत दर्ज की।


अब तक जीते प्रत्याशी

चकिया ब्लॉक के निर्वाचित ग्राम प्रधान 
1. इसहुल: ओमप्रकाश सिंह। 2. गढ़वा: भोलू सिंह। 3. अमरा: राजेश बिंद। 4. कुर्थिया: राजेश पटेल। 5. सेमरौर : आशुतोष कुमार। 6. करवदीया: बलवंत सिंह। 7. दाऊदपुर: अरुण कुमार यादव। 8. गरला: जितेंद्र राय। 9. डहिया : राकेश कुमार। 10. उतरौत: कंचन मौर्या। 

चंदौली ब्लॉक के निर्वाचित ग्राम प्रधान
1. सुल्तानपुर: अजीत मिश्रा। 2. बरठा: निरंजन मौर्य। 3. पखनपुरा: निशा सिंह। 4. औरैया: उषा देवी। 5. परनपुरकलां: निशा देवी। 6. भगवानपुर: धर्मेंद्र कुमार। 7. हड़ीरिका: सतीश कुमार। 8. मुस्तफापुर: मनोज कुमार। 9. फुटिया: वीरेंद्र यादव। 10. चक: मदन मोहन। 11. एकौनी: आकाश। 

चहनियां ब्लॉक के निर्वाचित ग्राम प्रधान
1. मझीलेपुर : नरेंद्र कुमार। 2. इटवा : सिद्धार्थ कुमार। 3. बरईपुर : राधा देवी। 4. सैफपुर : प्रतिमा देवी। 5. रइया : सुरेश सोनकर।

सकलडीहा ब्लॉक के निर्वाचित ग्राम प्रधान 
1. जीवनपुर: बिंदू देवी। 2. चंदौलीखुर्द: उषा देवी। 3. बथावर: अंजूलिका मौर्य। 4. पौरा: भाई राम। 5. डेढ़गांवा : रेखा देवी। 6. गंजख्वाजा: पवन कुमार। 7. दरियापुर: संजय। 8. ताजपुर: सतीशचंद्र। 9. बहरवानी : जयप्रकाश। 

नौगढ ब्लॉक के निर्वाचित प्रधान 
1. अमृतपुर : शेखर यादव। 2. चिकनी : संतलाल यादव। 3. गढवां : बच्चालाल यादव। 4. चमेरबांध : अनिरुद्ध यादव। 5. भैसौड़ा : लाल मुहम्मद।

चंदौली के विभिन्न ब्लाकों में चयनित मतगणना स्थल पर मतों की गिनती सुबह आठ बजे से ही शुरू हो गई है। मतगणना शुरू होने से दो घंटे पहले ही प्रत्याशियों और एजेंटों की भीड़ यहां लग चुकी थी। जिले के सभी ब्लाकों में मतगणना के लिए 341 टेबल लगाए गए हैं। 3500 कार्मिक मतों की गिनती करने में लगे हैं। 4400 मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। 20 फीसदी कार्मिकों को रिजर्व में रखा गया है।

जिले में कुल 734 प्रधान, 35 जिला पंचायत सदस्य, 886 बीडीसी और 9 हजार ग्राम पंचायत सदस्यों की 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। हालांकि छह ग्राम प्रधान सीट पर एक-एक प्रत्याशी के निधन से यहां मतदान स्थगित हो गया था। अब 9 मई को इन छह सीट पर मतदान होगा। इसके अलावा शेष सभी सीटों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई जा चुकी हैं। जिले में 58.98 प्रतिशत मतदान हुआ था। सभी नौ ब्लाक नियामताबाद, चहनियां, धानापुर, बरहनी, शहाबगंज, नौगढ़, चकिया, सकलडीहा व सदर में अलग-अलग मतगणना स्थल बनाया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को वोटों की गिनती शुरू हो गई है। लगभग चार हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr