Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

नगर के विकास के लिए 98 करोड़ 66 लाख आठ हजार 721 रुपये का बजट पास

नगर पालिका परिषद बोर्ड की बुधवार को वर्चुअल बैठक हुई। पालिका सभागार में अधिशासी अधिकारी कृष्णचंद्र सहित अन्य अधिकारी और चेयरमैन संतोष खरवार सहित सभी सभासद जुड़े। नगर के विकास के लिए 98 करोड़ 66 लाख आठ हजार 721 रुपये का प्रस्ताव पास हुआ। प्रस्तावित धनराशि निर्माण कार्यों, स्वास्थ्य एवं जल कल में खर्च किए जाएंगे। बैठक में सभासदों ने भी अपना प्रस्ताव रखा। सभासदों ने वार्डों की समस्याओं के समाधान का प्रस्ताव रखा। वार्डों की सड़कों व नालियों की मरम्मत, विद्युतीकरण सहित अन्य मांगें शामिल हैं। पालिका अध्यक्ष ने कहा नगर के सभी वार्डों का विकास कराया जा रहा है। 

लगभग हर वार्डों की समस्या का समाधान किया जा रहा है। जो समस्याएं हैं उन्हें भी दूर कराया जाएगा। कहा नगर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। राजेश कुमार, बृजेश गुप्ता, सरिता देवी, वकार जाहिद, नायाब अहमद, निधि तिवारी, प्रियंका तिवारी, रवि सोनकर, सुनील विश्वकर्मा, विनय यादव, शीला देवी, पिकी शर्मा, जितेंद्र, मुर्शीदा बेगम आदि उपस्थित रहे। छह करोड़ 94 लाख से होंगे निर्माण नगर में सार्वजनिक अधिष्ठान व भवन निर्माण और मरम्मत के लिए छह करोड़ 94 लाख सात हजार रुपये का प्रस्ताव पास किया गया। इसमें नाली, सड़क सहित अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इस प्रस्ताव पर सभासदों ने भी हामी भरी। स्वास्थ्य के लिए खर्च होंगे 83.65 लाख

नगरवासियों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पालिका 83 लाख 65 हजार रुपये खर्च करेगी। पालिका द्वारा संचालित चिकित्सालयों में विभिन्न सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। वहीं नगर में कीटनाशक व अन्य दवाओं को छिड़काव भी कराया जाएगा। पालिका ने सफाई के लिए एक करोड़ चार लाख 20 हजार रुपये खर्च करने का प्रस्ताव बनाया है। बैठक में इसे मंजूरी भी दे दी गई। इस धनराशि से सफाई से संबंधित विभिन्न कार्य कराए जाएंगे ताकि नगरवासियों को शुद्ध वातावरण मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr