पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के मतों की गणना चल रही है। जिला पंचायत के 67 में सिर्फ एक का ही परिणाम आ सका है। कासिमबाद षष्टम से निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष आशा यादव शैलेंद्र सिंह से 1700 वोटों से पीछे चल रही हैं। रेवतीपुर द्वितीय से कुश सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी मनीष पांडेय पराजित कर विजय हांसिल की है।
वहीं 1238 प्रधानों में अभी तक सिर्फ 751 का ही परिणाम आया है। रविवार की सुबह से अब तक जिले के सभी 16 ब्लाकों में मतों गणना चल रही है। सैदपुर प्रथम से जिला पंचायत के प्रतिष्ठा परक चुनाव में सपना सिंह करीब 800 वोटों से आगे चल रही हैं, वहीं दूसरे नम्बर पर पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह की पत्नी हैं। इस सीट पर पूरे जनपद की निगाहें टिकी हुई है। मतगणना स्थल पर गहमा-गहमी की स्थिति बनी हुई है। माना जा रहा है कि इस सीट से जो चुनाव जीतेगा वह जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रबल होगा।