गाजीपुर-मऊ हाईवे पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार ने सड़क पार करते समय ग्रामीण को रौंद दिया। कार की टक्कर से युवक मौके पर गिर पड़ा और लहुलुहान हो गया। आसपास जुटे लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और एंबुलेंस को भी बुलाया गया। युवक को अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार देर रात जंगीपुर थाना क्षेत्र के अरसदपुर गाव निवासी महेंद्र राजभर (42) वर्ष बाजार से से घर जा रहे थे। तभी रात के समय रास्ता पार करते समय मऊ की तरफ से तेज गति से आ रही ब्रेजा कार की चपेट में आ गया। महेन्द्र कार की टककर के बाद सड़क के बीच जा गिरा और कार चालक गाजीपुर की तरफ तेजी से भाग निकला। सड़क पर युवक को पड़ा देखकर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को घटना की जानकार दी। इसके बाद एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल ले जाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया।
जंगीपुर पुलिस के एसआई आशुतोष शुक्ला ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महेन्द्र की पत्नी का बीमारी के चलते एक वर्ष पहले मौत हो चुकी है और महेन्द्र की पांच पुत्रियां है।हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है और सभी को महेंद्र की पुत्रियों के भविष्य की चिंता है। महेन्द्र के छोटे भाई राजेन्द्र ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसके बाद अज्ञात कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।