Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

पिता की घर में पड़ी थी लाश, लड़की वाले बोले चार लोग आकर लड़की को विदा करा ले जाओ

कोरोना संकट के बीच रोजाना अलग-अलग किस्से सुनने को मिल रहे हैं। कहीं बिना बारातियों के दूल्हा अपनी दुल्हन लेने पहुंच रहा है तो कहीं लड़के और लड़की पक्ष के लोग ज्यादा बारातियों को लाने की जिद कर रहे हैं। इसी बीच यूपी के बरेली से मानवता को शर्मसार कर देनी वाली घटना भी सामने आई हैं। यहां एक घर में बेटे की बारात जाने की तैयारियां चल रही थीं, वहां बारात जाने से पहले कोहराम मच गया। एक ओर बारात जाने की तैयारी थी, दूसरी ओर बाथरूम में अचानक गिरे रिटायर्ड दरोगा पिता की मौत हो गई। 

दुःखद सूचना से पूरे मोहल्ले में खलबली मच गई। लड़की पक्ष वालों के भी फ़ोन घनघनाने लगे। लड़की वाले बोले, चार लोग आकर लड़की विदा करा ले जाओ। लड़का नाराज हो गया और शादी कैंसिल करने पर अड़ गया। लकड़ी पक्ष से कहासुनी भी हुई। पुलिस ने गली पर बल्लियां लगा दीं।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र की आलोकनगर कॉलोनी में एक सप्ताह में 15- 16 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार की शाम यहां उत्तराखंड पुलिस से रिटायर दरोगा की अचानक मौत हो गई। दो दिन पहले दरोगा के बड़े बेटे की शादी हुई। शुक्रवार को छोटे बेटे की बारात काशीपुर जानी थी। विवाह की खुशियां दो मिनट में ही काफूर हो गईं। कोविड के चलते रिश्तेदार भी कम आए थे। घर में सब रो रहे थे तभी लड़की पक्ष के कई रिश्तेदार रात में ही बरेली आ गए।

उनमें दो चार लोग ऐसे भी थे, जो लड़के को साथ लेकर बेटी की विदा कराने को दबाव बना रहे थे। बारात की पूरी तैयारी है। लड़का के बड़े भाई और लड़के ने इस बात पर नाराजगी जता दी। कहा, जिस घर में पिता का शव रखा हुआ है, आप लोग बारात की बात कर रहे हो। जैसे तैसे मामला शांत कराया। शनिवार को रिटायर्ड दरोगा की अंत्येष्टि कछला ले जाकर की गई। सूचना पर पुलिस ने रिटायर्ड दरोगा वाली गली को कनटेनमेंट जोन घोषित कर गली में आना जाना बंद करा दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr