Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

रविवार को सुबह आठ बजे से जिले के सभी ब्लाकों में आज होगी मतों की गिनती

जिले के विभिन्न ब्लाकों में चयनित मतगणना स्थल पर मतों की गिनती की जाएगी। इसको लेकर शनिवार को पूरे दिन तैयारियां होती रही। मतगणना स्थल पर साफ-सफाई के साथ ही सेनेटाइजेशन किया गया। इसके अलावा पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं पूर्ण की गई। रविवार को सुबह आठ बजे से मतों की गिनती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पहले मतपत्रों का बंडल बनाया जाएगा। इसके बाद मतगणना की जाएगी। दोपहर बाद तक परिणाम आने लगेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि दो चरणों की मतगणना में ही जीत-हार का फैसला हो जाएगा।

जिले के सभी ब्लाकों में मतगणना के लिए 341 टेबल लगाए जाएंगे। वहीं 3500 कार्मिक मतों की गिनती करने में लगे रहेंगे। हालांकि 4400 मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन 20 फीसद कार्मिकों को रिजर्व में रखा गया है। इसके तहत चंदौली 40, बरहनी 48, नियामताबाद 30, शहाबगंज 33, चकिया 39, धानापुर 39 और चहनियां में 36 टेबल लगाए जाएंगे। वहीं सकलडीहा में सबसे अधिक 52 और नौगढ़ में सबसे कम 24 टेबल लगाया जाएगा। मतगणना की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू होगी। बैलेट बाक्स के सेनेटाइजेशन के बाद मतपत्रों को निकालकर इसका पहले बंडल बनाया जाएगा। 

इसके बाद 50-50 मतपत्रों का बंडल बनाया जाएगा। फिर मतों की गिनती शुरू होगी। ऐसे में दोपहर बाद परिणाम सामने आने की उम्मीद लगायी जा रही है। मतगणना का पहला चक्र सुबह आठ से शाम आठ बजे तक चलेगा। दूसरा चक्र शाम आठ बजे से शुरू होकर दूसरे दिन सुबह आठ बजे तक चलेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि दो चरणों में जिले की सभी ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य पद के परिणाम आ जाएंगे। यदि परिणाम लंबित रहे तो तीसरा चक्र चलाया जाएगा। इसके साथ ही पिटारे में बंद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr