क्षेत्र के दिलदारनगर-देवल मुख्य मार्ग से निकला सुरहां लिंक मार्ग काफी खराब हो गया है। सुरहां गांव के पास नाले पर बनी पुलिया के दोनों तरफ इसका अप्रोच धंस गया है। इससे ग्रामीणों का आवागमन में हमेशा भय बना रहता है। मार्ग के जगह-जगह धंस जाने से बड़े वाहनों के आने-जाने में दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इस जिले का अंतिम छोर का गांव कर्मनाशा नदी के तीनों तरफ से घिरा हुआ है।
गांव में जाने के लिए यही एकमात्र मुख्य जरिया है। सुरहां गांव के पास नाले पर बनी पुलिया के दोनों तरफ की मिट्टी धंसी गयी है। इसके चलते इसपर से बड़ा वाहन ले जाने में दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। मार्ग के दोनों तरफ जंगली बबूल के पेड़ भी लगे हुए हैं। अनजान वाहन चालक वाहन पर से जरा भी अपना नियंत्रण खोया, तो सीधे वह खाई में गिर सकता है। पंचायत चुनाव नजदीक आ गया है। बूथ तक लोगों को पहुंचना इस मार्ग से आसान नहीं होगा। बड़े वाहनों को वहां तक ले जाने में काफी परेशानी हो सकती है।