कोरोना संक्रमण बढऩे के साथ लॉकडाउन की आशंका के चलते मुंबई, पुणे और दिल्ली से घरों की वापसी लोगों ने करनी शुरू कर दी है। एकाएक यात्री लोड बढ़ने पर रेलवे ने मुंबई, पुणे और नई दिल्ली में रहने वाले वहां से आने-जाने के लिए स्पेशल ट्रेनें चला दी हैं। इससे यात्री रिजर्वेशन कराकर आएं और जाएं।
ये ट्रेनें चलेंगी
13 अप्रैल को मुंबई के सीएसटीएम स्टेशन से रात 11:30 बजे ट्रेन (01129) चलेगी। गुरुवार तडक़े 4:20 बजे सेंट्रल और लखनऊ होकर गोरखपुर दोपहर 11:45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर (01130) गोरखपुर से 15 अप्रैल को शाम 05:40 बजे चलेगी। देर रात पौने एक बजे कानपुर सेंट्रल ओर 17 अप्रैल को रात 00.05 बजे मुंबई पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर (09005) बांद्रा रेलवे स्टेशन से शुक्रवार 16, 23 और 30 अप्रैल को दोपहर के 03:45 बजे चलेगी। दूसरे दिन शाम 07:05 बजे कानपुर सेंट्रल और लखनऊ होकर तीसरे दिन दोपहर 01:20 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर (09006) बरौनी से 18, 25 अप्रैल और 2 मई को रात 11:50 बजे चलकर दूसरे दिन शाम 07:20 बजे कानपुर सेंट्रल और तीसरे दिन शाम 05:25 बजे बांद्रा पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर (09095) बांद्रा स्टेशन से 12, 19, 26 अप्रैल को रात 09:45 बजे चलेगी। सूरत, कोटा होते हुए दूसरे दिन देर रात 00.05 बजे कानपुर सेंट्रल और रात तीन बजे प्रयागराज के सूबेदारगंज स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (09096) सूबेदारगंज से 14, 21, 28 अप्रैल को सुबह 5:30 बजे छूटेगी और कानपुर सेंट्रल पर सुबह 08:05 बजे पहुंचेगी। दूसरे दिन सुबह 11:20 बजे बांद्रा पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर (09097) बांद्रा स्टेशन से 10, 17, 24 अप्रैल को शाम 07:25 बजे छूटेगी। दूसरे दिन शाम 07:35 बजे कानपुर सेंट्रल और लखनऊ होकर तीसरे दिन शाम 3:40 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में बरौनी से यह ट्रेन (09098) 13, 20 और 27अप्रैल को सुबह 6:30 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल दूसरे दिन सुबह 3:00 बजे और तीसरे दिन सुबह 04:55 बजे बांद्रा पहुंचेगी।