Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

शुक्रवार को पूर्व CM अखिलेश यादव की कुशलता को हवन-पूजन, आहुतियां

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के कोरोना पॉजिटिव होने पर शुक्रवार को जिले भर में उनकी कुशलता के लिए प्रार्थनाओं का दौर चला। जमानियां विधानसभा और सेवराई में सपा नेता और कार्यकर्ता लगातार उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते नजर आए। इसके अलावा गाजीपुर शहर में भी हवन पूजन का आयोजन सपा कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया। वहीं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने भी अखिलेश यादव से वार्ता कर उनका कुशलक्षेम पूछा साथ ही जल्द ही स्वस्थ होने के लिए मां कामाख्या धाम में पूजा अर्चना की।

शुक्रवार को जमानियां विधान सभा के ग्राम देवकली स्थित अति प्राचीन शिवमंदिर पर सपा नेता मन्नू सिंह ने धार्मिक विधि विधान से बाबा भोलेनाथ का अभिषेक किया। इसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह के पुत्र राहुल राज और प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने मंदिर परिसर में महामत्युंजय जाप के साथ हवन किया। सपा सुप्रीमो के स्वास्थ्य लाभ की आहुतियां डाली और कुशलता की कामना की। इसके बाद परिसर में मौजूद लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। मन्नू सिंह ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि इस महामरी की चपेट में लाखों लोग हैं और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष भी अब संक्रमित हो गए हैं। बाबा भोलेनाथ उनको जल्द स्वस्थ करें इसी कामना से धार्मिक अनुष्ठा किया गया था। इस दौरान मन्नू सिंह के साथ अशोक सिंह ब्लाक अध्यक्ष भदौरा, अनिल यादव, राहुल राज सिंह,उमेश वर्मा,आर्यन सिंह,अजित गुप्ता, लक्ष्मण शर्मा, मोहित गुप्ता,बनवारी लाल, राजेश खरवार आदि मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को कोरोना संक्रमित होने की खबर मिलते ही सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में चिंता व्याप्त है। पूर्व सीएम के स्वास्थ्य कामना को लेकर गुरुवार को नगर के वेदपुरवा मोहल्ला में स्थित दुर्गा मंदिर में सपा नेता अभिवन सिंह के नेतृत्व में हवन-पूजन किया गया। देवी मां से प्रार्थना की गई कि उनके लोकप्रिय नेता को शीघ्र स्वस्थ करें। इस मौके पर अभिवन सिंह अरविंद यादव एडवोकेट, अंकुर श्रीवास्तव, लालू यादव, रामा यादव, सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr