Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

बिहार में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के केस तो सड़क पर उतरा प्रशासन, लोगों को दी कड़ी चेतावनी

कोरोना का कहर एक बार फिर से शुरू हो गया है। जिले में भी इसने दस्तक दे दिया है। लिहाजा प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग काफी गंभीर हो गया है। दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी के तर्ज पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को उच्च अधिकारियों में एसडीओ हरेंद्र राम एवं डीएसपी के के सिंह मास्क जांच करने के लिए सड़क पर उतर गए। इन दोनों अधिकारियों ने एनएच-120 पर चार घंटे तक सघन जांच अभियान चलाया।

उच्च अधिकरियों एवं पुलिस का दल पहले दिन सभी लोगों को मास्क पहनने के लिए चेताया। सभी वाहनों की सघन चेकिंग की गई। जो यात्री मास्क नहीं पहने थे, उन्हें अगली बार मास्क पहन चलने के लिए कहा गया। एसडीओ ने बताया की सभी लोगों को आज रोको, टोको अभियान के तहत चेताया गया है। अगली बार से जो भी बगैर मास्क सड़क पर दिखाई देंगे उन पर जुर्माना लगेगा। अधिकारियों की इस जांच से पूरे नगर और क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।

बगैर मास्क वाले 20 लोगों से वसूला गया जुर्माना
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। बखरी के नगर इलाके में मास्क की चेकिंग की गई। इस दौरान 20 लोग बिना मास्क के पाए गए जिनसे जुर्माना वसूल किया गया। अभियान का नेतृत्व कर रहे सीओ कृष्णमोहन कुमार ने बताया कि बाजार के दुकानदारों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि मास्क लगाकर दुकान चलाएंगे और ग्राहकों को मास्क लगाने पर ही सामान देंगे। ऐसा नहीं करने पर उनकी दुकानों को सील कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान करीब 20 लोगों से एक हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। इस दौरान थानाध्यक्ष वासुकीनाथ झा तथा नगर पंचायत के कर्मी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr