बिहार के सुपौल से बड़ी खबर। जिला के पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली टोला के पास शुक्रवार की सुबह तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुपौल- पिपरा एनएच 327 ई से निर्मली जाने वाली सड़क में एक पुल के नीचे एक शव पड़ा था। वहां से करीब 100 मीटर दूर दो अन्य शव फेंके हुए थे।
सभी मृतकों की उम्र 45 से 50 साल के बीच आंकी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही वहां भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं दूसरी जगह तीनों की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया।
पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त की है। मृतक परमेश सिंह उर्फ बतहू सिंह 42 वर्ष वार्ड- 12 घर कजरा पंचायत - गोठबरूआरी के रहने वाले थे। दूसरा मृतक मो इस्लाम 45 वर्ष घर - बरैल मिली केम्प टोला गोठबरूआरी और तीसरे मृतक की पहचान रहमतुल्लाह 40 वर्ष घर - सोनक वार्ड- 6 पंचायत मलहनी के रहने वाले थे। तीनों प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। जानकारी के अनुसार तीनों कल घर 11 बजे दिन में घर से निकले थे।