Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

नगर में होली पर्व को लेकर नगर के त्योहारों पर बनाये रखें शांति : SDM


नगर में होली पर्व को लेकर नगर के पुलिस चौकी प्रांगण में देर शाम उप जिलाधिकारी कासिमाबाद भारत भार्गव के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें उन्होंने कहा कि त्यौहार सबका एक होता है, यह त्योहार आपसी भाईचारा और प्रेम का त्यौहार है। इस पर्व में लोग गिला-शिकवा भूलकर गले मिलते हैं। इसी प्रकार सभी लोगों को आपस में मिलकर सरकार की गाइड लाइन के अनुसार खुशी-खुशी त्यौहार को मनायें। उपजिलाधिकारी कासिमाबाद भरत भार्गव होली दहन के स्थान पर जुलूस निकलने वाले रास्ते और साफ-सफाई पर नगर पंचायत को ध्यान देने की बात कही। 

थानाध्यक्ष कासिमाबाद श्यामजी यादव ने कहा कि अगर इस होली पर्व में अराजकतत्वों ने गड़बड़ी की, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर पुलिस चौकी इंचार्ज सुनील कुमार दुबे, अरविंद प्रजापति, सैफ खान, जहीरुंनेशा, रामविलास राय पिंटू, पप्पू तिवारी, वसीम अब्बासी, जोगिंदर राम, निसार अहमद, नौशाद अयान, रामायण गुप्ता, मनोज खरवार, संतोष जायसवाल, प्रभाशंकर तिवारी, देवनाथ राम, संजय साहनी, विनोद प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr