Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

विवेकनगर कॉलोनी में शनिवार रात एक प्लाट में मिट्टी गिराने के दौरान युवक को मारी गोली

लंका क्षेत्र में करौंदी विवेकनगर कॉलोनी में शनिवार रात एक प्लाट में मिट्टी गिराने के दौरान राजेंद्र विहार कॉलोनी निवासी संजय गुप्ता (40) को गोली मार दी गई। पेट में गोली लगते ही वह गिर पड़े। पुलिस ने उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया। लंका पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। एसपी सिटी विकासचंद्र त्रिपाठी ने ट्रामा सेंटर में घटना की जानकारी ली।

करौंदी में हरिशंकर पटेल, रामबचन पटेल और राम अचल तीनों भाई हैं। रामबचन की पत्नी राजपति देवी प्रधान रह चुकी हैं। रामबचन को केवल एक बेटी थी, जिसका निधन हो चुका है। राजपति के घर पर उनकी नतिनी पूजा अपने पति विवेक के साथ रहती है। संजय गुप्ता विवेक के साथ जमीन का कारोबार करते हैं। विवेकनगर में रामबचन का प्लाट है। पुलिस के मुताबिक अन्य दो भाई व इनके बेटे चाहते हैं कि प्लाट उन्हीं को मिल जाए। रामबचन अपनी नतिनी को न दें। इसे लेकर पहले से विवाद चल रहा है। शनिवार देर शाम प्लाट पर संजय मिट्टी गिरवा रहे थे। मिट्टी गिराने के दौरान हरिशंकर पटेल के बेटे आलोक, रिंकू और आदित्यनगर निवासी रजनीश दर्जन भर साथियों के साथ पहुंचे और मिट्टी का काम रोकने का दबाव डालने लगे। आरोप है कि काम न रुकने पर रजनीश ने गोली मार दी। पुलिस ने आलोक, रिंकू, रजनीश को हिरासत में लिया है। चर्चा है कि रजनीश व आलोक पुलिस के लिए मुखबिरी भी करते हैं। पुलिस से परिचय के नाम पर क्षेत्र में धौंस जमाते रहते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr