Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

भदौरा-देवल मार्ग पर अंतिम संस्कार से लौट रही ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 14 घायल

गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा-देवल मार्ग पर शनिवार की शाम अंतिम संस्कार कर लौट रहे ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पर भर्ती कराया गया है, जहां सात लोगों घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार देवल गांव निवासी कविंदर राम के पिता जौहर राम का अंतिम संस्कार कर गहमर गंगा घाट से लौट रहे थे। तभी भदौरा-देवल मार्ग पर बकसड़ा चोटङ्गवा बाबा मंदिर के समीप ट्रैक्टर ट्राली का अचानक नियंत्रण बिगड़ गया। जहां सड़क किनारे पलट गयी। इससे उसमें सवार 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्राली के पलटते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गयी। तत्काल ग्रामीणों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पहुंचाया। घायलों में 39 वर्षीय अरविंद राम पुत्र मुखलाल राम राम, 31 वर्षीय जवाहिर राम यदुनंदन राम, 39 वर्षीय राजू राम पुत्र उमाशंकर राम, 34 वर्षीय विनोद राम पुत्र झूलन राम, 44 वर्षीय रामाश्रय राम पुत्र रामराज राम, 54 वर्षीय सिगाऊ राम पुत्र हरिहर राम, 51 वर्षीय गोवर्धन राम पुत्र मुंशीराम, 41 वर्षीय दरोगा राम पुत्र गौरीशंकर राम, 40 वर्षीय कविंदर राम पुत्र जहान राम, 55 वर्षीय रामदत्त राम पुत्र केदार राम, 54 वर्षीय श्यामबिहारी राम पुत्र ललन राम निवासीगण देवल व 45 वर्षीय ओमप्रकाश राम पुत्र बंधन राम निवासी धनौता, 40 वर्षीय बंधन राम पुत्र कुबेर राम निवासी पचोखर, 52 वर्षीय बालकिशन राम पुत्र श्रीराम निवासी धनौता गंभीर रूप से घायल हो गए। 

इसमें अरविंद पुत्र मुखलाल, जवाहिर पुत्र यदुनंदन, राजू पुत्र उमाशंकर, विनोद पुत्र झूलन, रामाश्रय पुत्र रामराज, बालकिशुन पुत्र छेदीलाल व गोवर्धन पुत्र मुंशीराम की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। इस संदर्भ में पुलिस चौकी इंचार्ज सेवराई राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पर भर्ती कराया गया है। जहां सात घायलों की हालत गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr