Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

दिलदारनगर: गुरुवार की दोपहर, दो केंद्रों से धान की खरीद शुरू

क्षेत्र की मंडी समिति व खाद्य एवं रसद विभाग के केंद्र पर गुरुवार को धान खरीद शुरू हो गई। दैनिक जागरण में सात जनवरी के अंक में पेज दो पर 'दो केंद्र खुलने के बावजूद नहीं हो रही धान की तौल' शीर्षक से प्रमुखता से सचित्र खबर प्रकाशित हुई। इसके बाद अधिकारी सक्रिय हो गए। गुरुवार को सुबह ही धान की खरीद शुरू हो गई। शाम तक छह किसानों से धान की खरीद हुई।

मंडी समिति परिसर में मंडी समिति व खाद रसद विभाग के क्रय केंद्र पर बोरा के अभाव में दो दिनों से दर्जन भर किसानों का धान तौल नहीं हो रहा था। इसे लेकर किसान काफी परेशान थे। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने इसे संज्ञान में लिया और केंद्र पर मंडी समिति और खाद व रसद विभाग द्वारा एक-एक कांटा लगाकर किसानों के धान की तौल शुरू हो गई। सभी किसानों के धान खरीद लिए गए। इधर, एसडीएम सेवराई रमेश मौर्य ने कहा कि जागरण की खबर से धान तौल नहीं होने की जानकारी मिली। खाद एवं रसद विभाग के केंद्र प्रभारी को धान तौल करने का निर्देश दिया गया है। मंडी समिति के लक्ष्य को बढ़ाने के लिए विभागीय अधिकारियों को पत्र भी भेजा गया है।

किसानों का तौल किया जा रहा था धान

गुरुवार की दोपहर 12 बजे क्रय केंद्र पर पहुंची तो किसानों के धान की तौल हो रही थी। किसान शहनवाज खां, विजय नारायण, राकेश तिवारी, डा. एकराम धान तौल करा रहे थे। मजदूर धान तौल में जुटे हुए थे। खाद एवं रसद विभाग के केंद्र प्रभारी मुनेंद्र कुमार गंगवार किसानों के धान का तौल करा रहे थे। उन्होंने बताया कि बोरा के अभाव में दो दिन से तौल बंद था। केंद्र पर 1200 बोरा मंगवाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr