Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

शुक्रवार की देर शाम, सिवान में शौच के लिए गयी विवाहिता संग छेड़छाड़

दिलदारनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में सिवान से लौट रही विवाहिता से शुक्रवार की देर शाम गांव के ही युवक ने छेड़खानी की। पीड़िता व उसकी नदद के शोर मचाने पर आरोपित मौके से भाग निकला। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करा आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। विवाहिता का आरोप है कि कई बार ग्राम प्रधान से कहने के बाद भी शौचालय नहीं बनाया गया। जिसके कारण उसके परिवार को समस्या झेलनी पड़ती है।

पीड़िता ने बताया कि देर शाम वह अपने ननद को लेकर सिवान में शौच के लिए गयी थी। लौटते वक्त सुनसान स्थान पर रास्ते में गांव का रहने वाला एक युवक ने उसे रोकर छेड़खानी शुरू कर दी। विवाहिता ने बताया कि घर पर शौचालय नहीं बना है। इसके चलते उसे घर से बाहर शौच के लिए जाना पड़ता है। शौचालय के लिए कई बार ग्रामप्रधान से कहा गया, लेकिन केवल आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। थाना निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr