Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

बिहार में बदला मौसम, आंशिक बूंदाबांदी के बाद तापमान गिरा और बढ़ी ठंड

बिहार के मौसम में पिछले 24 घंटे में तेजी से बदलाव हुआ है। पटना सहित राज्य के दक्षिण पश्चिमी भाग में आंशिक बूंदाबांदी की वजह से दिन के तापमान में काफी कमी आई है। अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं। मौसमविदों का कहना है कि गुरुवार को भी मौसम के इसी तरह बने रहने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में पटना का अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक नीचे आ गया। 

पटना सहित सूबे के अधिकतर भाग में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे और धूप की तल्खी नहीं दिखी। राजधानी सहित कई जिलों में एक दो मिनट के लिए बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद ठंड का सितम देखने को मिला। 

मौसमविदों का कहना है कि मध्य प्रदेश के मध्य भाग में चक्रवाती परिसंचरण कमजोर पड़ गया है। फिर भी इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे में बिहार के कई भाग में बादल छाए रहेंगे। दिन का पारा सामान्य से नीचे बना रहेगा, जिससे दिन में भी ठंड की स्थिति रहेगी। बादलों के छंटने पर एक दो दिनों में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। कोहरा का प्रभाव कम होते ही हाड़ कंपाने वाली ठंड की स्थिति आ सकती है। 

कई जिलों में सूरज के दर्शन भी नहीं हुए     
पिछले 24 घंटे में पटना का अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक नीचे आ गया। कई जिलों में सूरज के दर्शन भी नहीं हुए और लोग धूप का इंतजार करते रजाई के सहारे दिन काटते रहे। पटना, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, सारण, रोहतास, सीवान और चंपारण के इलाक में भी दिनभर बादल छाए रहे। घरों में गीजर और ब्लोअर के सहारे ठंड कटती रही। वहीं ग्रामीण इलाकों में पुआल जलाकर ठंड से बचने की जुगत में लोग लगे रहे। शाम ढलते ही ठंडी हवा बहने की वजह से लोग ठंड से कांपते दिखे। 

पूर्णिया का अधिकतम पारा सामान्य से पांच डिग्री नीचे
बादलों के छाए रहने की वजह से जहां सूबे में दिन का पारा काफी नीचे आया है वहीं रात के तापमान में कोई खास कमी नहीं देखी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में लगभग तीन डिग्री की कमी आई है और यह 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया का अधिकतम पारा 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर में अधिकतम पारा 25.6 डिग्री डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr