Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

चंदौली: सदर विकास खंड के हिनौली गांव में कृषि बिल के खिलाफ फूटा विरोध के स्वर

सदर विकास खंड के जगदीशसराय हिनौता व हिनौली गांव में सपाइयों ने रविवार को चौपाल लगाया। इस दौरान भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों को उजागिर किया। वहीं किसानों के लिए लागू किए गए काले कृषि कानून के बारे में चर्चा किया।

पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के गलत नीतियों के कारण किसानों को आंदोलन करना पड़ रहा है। क्रय केंद्रों पर किसानों के धान की खरीद नहीं की जा रही है। किसान अपने उपज को औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं। भाजपा सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। प्रदर्शनकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही है। इस मौके पर जलालुद्दीन अंसारी, राजू पांडेय, अमित सिंह, आशुतोष यादव, पारस यादव, राजेश सिंह, सतीश गिरी, अर्जुन मद्धेशिया, लालबाबू जायसवाल, निरहू सिंह, लल्लन सिंह, दिलीप पासवान, बहादुर सिंह, नंदलाल पासवान, अनुराग केशरी, शिवम आदि मौजूद रहे।

धीना प्रतिनिधि के अनुसार सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव ने बैलगाड़ी से रैली निकालकर पौनी, गोरखा, कसवड़, मचवा, हरिपुर, अमड़ा आदि का भ्रमण किया। साथ ही कृषि बिल के विरोध में किसानों के साथ आंदोलन जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने काला कानून लागू ककर बड़े व्यापारियों को लाभ दिलाने का काम किया है। जब तक काला कानून को वापस नहीं होगा, तब तक सपा किसानों के आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेगी। इस मौके पर लल्लन बेल, अशोक प्रधान, संतोष पटेल, संतोष उपाध्याय, जेपी यादव, गुड्डू यादव, दुलारे यादव, छन्नू प्रधान, प्रधान ददन यादव, रामाज्ञा यादव, शिवपूजन यादव आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr