मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी अंचलों में शीतलहर के साथ ही कोल्ड डे का प्रकोप बना रहेगा। दिन में धूप नहीं निकलेगी। पश्चिमी यूपी के भी कुछ हिस्सों में शीतलहर का असर बना रहेगा। सुबह व रात में घना कोहरा कई इलाकों में छाया रहने के आसार हैं।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान चुर्क रहा। जहां रात का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, बरेली, झांसी, मेरठ मण्डलों में रात का तापमान सामान्य से कम रहा। इस दरम्यान राज्य के पूर्वी अंचलों के कुछ हिस्सों में प्रचण्ड शीतलहर का प्रकोप रहा, कई इलाकों में दिन में धूप नहीं निकली। पश्चिमी यूपी का भी यही हाल रहा।
गोरखपुर, अयोध्या, बरेली, लखनऊ, मुरादाबाद मण्डलों में दिन के तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी हुई। गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, लखनऊ, बरेली मण्डलों में दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। सबसे अधिक 27.1 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान झांसी में दर्ज हुआ।