Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

सितमगर हुई सर्दी, बनारस में शुक्रवार रहा इस सीजन सबसे ठंडा दिन, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस कम

सर्दी अब सितमगर को हो चली है। शुक्रवार सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिरावट दर्ज की गई। ऐसा कम होता है जब अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक साथ कमी आए। न्यूनतम तापमान 6.2 और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.4 और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस था। इस प्रकार अधिकतम तापमान 3.4 और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इस समय अधिकतम तापमान औसत से सात और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विभाग ने भी आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है कि जिले में शीतलहर चल रही है। मौसम विज्ञान की परिभाषा में सामान्य से चार-पांच डिग्री सेल्सियस तापमान कम होने पर शीतलहर की स्थिति बनती है। वह इस स्थित इस समय जिले में हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस समय तापमान में एक डिग्री की कमी का भी महत्व है। मौसम विज्ञान प्रो.एसएन पांडेय का कहना है कि अभी मौसम ऐसा ही रहेगा। एक-दो दिन में खास बदलाव नहीं आने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 24 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड रहेगी। तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। अधिकतम तापमान 19 से 22 और न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

धूप निकली, लेकिन नहीं मिली राहत पवर्तीय क्षेत्र में हुई बर्फबारी और वहां से आ रही ठंडी हवा ने पूर्वांचल को कंपकपाना शुरू कर दिया है। सुबह के समय करीब 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चल रही थी। इससे खिली हुई धूप में भी राहत नहीं मिल रही थी। दफ्तरों और घरों में हीटर और ब्लोवर चलने लगे हैं। शरीर पर गर्म कपड़ों की संख्या बढ़ गई है। शाम होते गलन में तेजी आई। तापमान गिरने का क्रम शुरू हो गया। शहर से अधिक ग्रामीण क्षेत्र में ठंड का अहसास अधिक हो रहा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr