Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

मौसम में बदलाव पहाड़ों पर दोबारा बर्फबारी का प्रयागराज में गलन बढ़ी, जानें मौसम का हाल

पहाड़ों पर दोबारा बर्फबारी ने एक बार फिर गलन और शीतलहर में इजाफा किया है। दिसंबर के तीसरे सप्ताह में जहां तापमान न्यूनतम आठ और नौ डिग्री के आस पास रहता, वहीं अब महीने की अंतिम दिनों में पांच डिग्री तक पहुंच जा रहा। मौसम में बदलाव का मुख्य कारण पछुआ हवाएं और शीतलहर है।  आने वाले दिनों में पारा चार डिग्री तक जाने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर दोबारा बर्फबारी शुरू हो गई है। ऐसे में जनवरी के  पहले सप्ताह में न्यूनतम पारा चार डिग्री आने के आसार हैं।

उधर शहर में दिसंबर के तीसरे सप्ताह से ही गलन ने जोर पकड़ ली थी, जो महीने के आखिरी तक बने रहेगी। शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता की बात करें तो अधिकतम 92 और न्यूनतम 68 मापी गई। रविवार को तापमान न्यूनतम आठ डिग्री तक जाने के आसार हैं।

समुद विज्ञानी व पर्यावरण के जानकार प्रो. शैलेन्द्र रॉय ने बताया कि सप्ताह भर मौसम साफ रहने के आसार हैं। रात में गलन बढ़ेगी और सुबह कोहरा छाया रहेगा। जनवरी के पहले सप्ताह में पारे में तेजी से गिरावट देखी जा सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी के असर प्रदेश में देखने को मिलेगा। पूरे दिसम्बर तक शीतलहर चलती रहेगी।

कोहरा और रात की गलन ने बढ़ाई चिंता

कोहरे का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आलम यह कि सुबह और रात में 200 मीटर की दूरी पर खड़े व्यक्ति और वस्तु को देखना मुश्किल हो गया है। वहीं गलन के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हमें अत्याधिक सजग रहने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय भी महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखकर हम सड़क हादसों से बच सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr