Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

उत्तर प्रदेश के CM योगी का निर्देश- धान खरीद केंद्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक धान खरीद केंद्र पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं। बुधवार को एक बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि किसान को धान बिक्री के लिए इन्तजार न करना पड़े, इसके लिए खरीद केन्द्र पर काटों की संख्या भी बढ़ाई जाए। आवश्यकता का आकलन करते हुए अतिरिक्त धान क्रय केन्द्र की स्थापना की जाए। उन्होंने किसानों को 72 घंटे में धान का मूल्य उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के संबंध में राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। सरकारी कर्मियों के भ्रष्टाचार के मामलों में कार्यवाही के सम्बन्ध में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने दोषी पाए गए कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।

सीएम ने कहा कि अयोध्या के पुरातन, ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए केंद्र व राज्य सरकार इसके प्राचीन गौरव के अनुरूप प्रतिष्ठित करने का कार्य कर रही हैं। अयोध्या को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ-साथ समस्त आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर इसका सर्वांगीण विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में अयोध्या के विकास से जुड़ी कार्यवाही को गति प्रदान की जाए। उन्होंने कन्सल्टेंट का शीघ्र चयन किए जाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा लाइट हाउस परियोजना के तहत शहरी गरीबों के लिए वैकल्पिक तकनीकी पर आधारित आवासों का निमार्ण कराया जाएगा। इस योजना के तहत लखनऊ को चयनित किया गया है। इसके माध्यम से 10,054 फ्लैट्स का निमार्ण कराया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आगामी माह इस परियोजना का शुभारम्भ किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने प्रदेश में लाइट हाउस परियोजना को प्रभावी ढंग से लागू किए जाने पर बल दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr