एक विवाहित महिला बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसे ससुराल पक्ष के लोग मृतका सहित डेढ़ वर्ष का बच्चा लेकर घर छोड़कर फरार हो गए है। वहीं मायका पक्ष प्रताड़ना का आरोप लगा रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।
जंगीपुर थाना क्षेत्र के शाजापुर गांव निवासी अशोक राजभर की पुत्री पूजा राजभर (21) की शादी तीन वर्ष पूर्व नोनहरा थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी दीपू राजभर से हुई थी। इनका एक डेढ़ वर्ष का बच्चा भी है। आसपास के लोगों के अनुसार दोपहर में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा किए थे। जिसपर पूजा घर के अंदर फांसी लगा ली। मृतका के भाई ने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया घरवाले मृतका को लेकर फरार है। इस घटना से गांव में हडकंप मचा हुआ है।
मृतका के भाई सूरज राजभर ने बताया कि आए दिन बहन को पति व ससुर सास की ओर से प्रताडित करते थे। वहीं उसकी हत्या कर दी गई है। गांव के लोगों ने बताया कि मृतका के भाई सूरज राजभर ने बताया कि उसकी हत्या कर और मेरी बहन की लाश लेकर घर छोड़कर सभी लोग फरार हो गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों की ओर से अबतक थाना में तहरीर नहीं दिया गया है।