Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

शनिवार को मौसम साफ लेकिन पछुआ हवा के झोंके भारी पड़े सूर्य के तेज पर

सर्द पछुआ हवा ने गलन काफी बढ़ा दी है। स्थिति ये है कि बर्फीली हवा से भगवान भास्कर की गर्मी भी राहत नहीं दे पा रही है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। ठंड को देखते हुए बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ गई है। लोग स्वेटर, जैकेट मफलर, दस्ताने आदि की खरीदारी कर रहे हैं। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शनिवार को मौसम साफ रहा लेकिन खिली हुई धूप के बीच बर्फीली हवा लोगों के शरीर में चुभ रही थी। दिन में नगर में चहल-पहल रही लेकिन शाम होते ही लोग घरों में दुबकने लगे। देर शाम सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। नगर में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हर कोई नगरपालिका को कोसता नजर आया। नगरपालिका की ओर से केवल सात स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है जबकि अन्य जगहों पर कोई इन्तजाम नहीं होने से गरीबों व राहगीरों को दिक्कत हो रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr