Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

जनपद के सभी थानों पर थाना दिवस एवं समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्रों का किया गया निस्तारण

जनपद के सभी थानों पर थाना दिवस एवं समाधान दिवस आयोजन किया गया। जहां लोगों की ओर से दिये गये प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई की गयी और उनका निस्तारण किया गया। करंडा थाना के महिला हेल्प डस्क का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने वहां के रख-रखाव व साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया। साथ ही यहां आने वाले हर फरियादियों की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया। इसके बाद उन्होंने उसी थाना में जनसुनवाई भी की और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में करंडा थाना पर कुल 5 प्रार्थना पत्र मिले। इनमें से 2 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष तीन प्रार्थना पत्रों के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों से जल्द निस्तारण करने को कहा गया।

थाना समाधान दिवस के तहत सदर कोतवाली पर महज 3 प्रार्थना पत्र पड़े। इनमें से एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं किया जा सका। इसी प्रकार थाना जंगीपुर पर कुल 4 प्रार्थना पत्र आये थे, जिनमें से 3 का निस्ताण किया गया और एक प्रार्थना पत्र शेष रह गया है, जिसे जल्द निस्तारण करने को कहा गया। इधर सैदपुर थाना पर सर्किल के संबंधित 6 प्रार्थना पत्र मिले। इनमें से केलव 2 निस्तारित हो सके। शेष 4 शेष रह गये। थाना खानपुर पर 12 प्रार्थना पत्र पड़े। इसमें से 4 का पुलिस अधिकारियों ने निस्तारण किया। शेष 8 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण नहीं हो सका। इसी प्रकार थाना बहरियाबाद पर कुल 3 प्रार्थना पत्र आये थे। इसमें से एक भी पत्रों का निस्तारण नहीं हो सका है। थाना सादात पर 5 प्रार्थना पत्र मिले, जो शेष हैं। वहीं भुड़कुड़ा थाना के सर्किल थाना नंदगंज पर कुल 7 प्रार्थना पत्र मिले थे। यहां भी एक भी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण नहीं किया जा सका। 

वहीं शादियाबाद थाना पर 4 प्रार्थना पत्र आये। जहां केवल 2 निस्तारित हो सके और 2 शेष रह गये हैं। थाना दुल्लहपुर पर 2 प्रार्थना पत्र पड़े, जिसमें से 2 शेष हैं। थाना भुड़कुड़ा पर 3 प्रार्थना पत्र पड़े, जिसमें से 1 का ही निस्तारित किया जा सका और 02 शेष रह गये हैं। थाना कासिमाबाद पर 3 प्रार्थना पत्र पड़े थे, जो शेष हैं। वहीं इस सर्किल के थाना मरदह पर 4 प्रार्थना पत्र पड़े थे, जिसमें 4 शेष रह गये हैं। नोनहरा थाना पर कुल 7 प्रार्थना पत्र पड़े, जिसमें से केवल 1 का निस्तारण हुआ और 6 प्रार्थना पत्र शेष हैं। थाना बिरनो पर 5 प्रार्थना पत्र पड़े थे। इसमें केवल 2 निस्तारित हुए और 3 शेष रह गये हैं। वहीं मुहम्मदाबाद सर्किल अंतर्गत थाना मुहम्मदाबाद पर 3 प्रार्थना पत्र पड़े, जिसमें से महज 1 का निस्तारण हो सका। यहां भी 2 प्रार्थना पत्र शेष रह गये हैं। थाना भांवरकोल पर 3 प्रार्थना पत्र पड़े, जिसमें 3 शेष हैं। थाना करीमुद्दीनपुर पर 4 प्रार्थना पत्र पड़े, जहां 2 निस्तारित हुए और 2 शेष रह यगे हैं। इसी प्रकार थाना बड़ेसर पर कुल 8 प्रार्थना पत्र पड़े, जिसमें से 8 शेष रह गये हैं। 

जमानियां सर्किल के थाना जमानियां पर कुल 4 प्रार्थना पत्र मिले थे, जिसमें से 1 का मौके पर निस्तारण किया गया और 3 शेष रह गया। उपजिलाधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में फरियादियों ने भूमि विवाद संबंधित अधिक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण, कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह के साथ हल्का दरोगा व पुलिस कर्मियों के अलावा कानूनगो अब्दुल सलाम तथा क्षेत्रीय लेखपालगण उपस्थित रहे। इस बावत कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि फरियादियों द्वारा भूमि विवाद समस्या को लेकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए थे। इस मौके पर एक का निस्तारण किया गया। शेष के लिये विभागीय स्तर पर कार्यवाई की जायेगी। इसी प्रकार थाना सुहवल पर 2 प्रार्थना पत्र पड़े, जिनका निस्तारण नहीं हो सका। 

वहीं थाना दिलदारनगर पर केलव 1 प्रार्थना पत्र पड़े, जिसका निस्ताण मौके पर कर दिया गया। थाना गहमर पर 2 प्रार्थना पत्र पड़े, जिसमें 2 शेष हैं। थाना रेवतीपुर पर कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ। वहीं थाना नगसरहाल्ट पर 1 प्रार्थना पत्र पड़ा मिला, जिसका मौके पर निस्तारण किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr