Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

सोमवार को मतदान हुआ, मनोज श्रीवास्तव बनें अध्यक्ष, सुभाषचंद्र को 37 मतों से दी शिकस्त

सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को मतदान हुआ। इसमें मनोज श्रीवास्तव प्रतिद्वंद्वी सुभाषचंद्र सिंह यादव को 37 मतों के अंतर से शिकस्त देकर अध्यक्ष बनें।

निर्वाचन अधिकारी नारायण राय की देखरेख में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे मतदान हुआ। इस दौरान कुल 253 में 232 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद मनोज श्रीवास्तव को 131 व सुभाषचंद्र सिंह यादव को 94 मत मिले। सात मत अवैध घोषित हुए। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ललन राय, सचिव गोविद प्रसाद गुप्ता, सह सचिव प्रकाश चंद्र यादव व कोषाध्यक्ष नमो नारायण राय पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ।

संग्रह अनुसेवक संघ कासिमाबाद के पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव सोमवार को तहसील परिसर में हुआ। तहसील अध्यक्ष राधेश्याम गौड़, तहसील मंत्री प्रभाकर पांडेय, कोषाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा, संगठन मंत्री अनिल कुमार राम एवं आडिटर राम जन्म सिंह यादव का चुनाव किया गया। उपरोक्त सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ संग्रह अमीन संघ तहसील कासिमाबाद के अध्यक्ष अच्छन हुसैन ने दिलाई।

दौड़ प्रतियोगिता में इफ्तखार ने जीता गोल्ड मेडल

किक बाक्सिग में प्रतिभा का डंका बजाने वाले भक्सी गांव निवासी इफ्तखार खां ने गुजरात के वापी शहर में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। रविवार को गुजरात से गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इंडियन फ्लैग मार्च 100 किमी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन 22 नवंबर को व‌र्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए गुजरात के वापी शहर में हुआ था। इफ्तखार खां ने नौ घंटे 47 मिनट में 100 किमी का दौड़ पूरा कर भारत में नंबर वन रनर बनकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। स्वागत करने वालों में सुनील यादव, गोविद यादव, अनिल, जमशेद, इशरार, हलचल खां आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr