Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

ठंड लगातार बढ़ रही है ऐसे में हर तरफ लोग, बर्फीली हवाओं से ठिठुरा जनजीवन

ठंड लगातार बढ़ रही है ऐसे में हर तरफ लोग ठिठुरे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं आने वाले पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पहले दो दिन साफ रहेगा। उसके बाद हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। ठंड और बढ़ने की संभावना है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस एवं न्यनूतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी हवाएं मध्यम गति औसत 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने की संभावना जताई जा रही है। लोग अलाव जलाकर राहत महसूस कर रहे हैं। ठंड को देखते हुए बाजार में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है।

तेज एवं बर्फीली हवाओं ने लोगों के लिए मुसीबत बढ़ा दी है। शुक्रवार को सूरज की गर्मी में भी बर्फीली हवाएं शरीर को चुभ रहीं थीं। सबसे अधिक परेशानी बच्चों एवं बुजुर्गों को हो रही थी। शाम होते ही लोग घरों में दुबकने लगे। जगह-जगह लोग कागज, दफ्ती जलाकर तापते रहे। नगरपालिका की ओर से मोहल्लों में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

कई दिनों से लगातार बह रहे पछुआ हवा के कारण ठंडी में इजाफा हुआ है। मनुष्यों के साथ-साथ पशुओं को भी ठंड की मार झेलनी पड़ रही है। गांव में सरकारी अलाव की व्यवस्था न होने के कारण लोग किसी तरह लकड़ियां जुटाकर अलाव जला रहे हैं। इस दौरान बेसहारा पशु भी आग तापते हुए नजर आ रहे हैं। सर्दी की तीव्रता को देखते हुए लोगों ने प्रशासन से लोगों ने जगह-जगह अलाव जलवाने की मांग की है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr