Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

दिलदारनगर- चित्रकोनी मार्ग, सात वर्षो से इस सड़क पर जोखिम भरा सफर तय कर रहे हैं लोग

दिलदारनगर- चित्रकोनी मार्ग को गड्ढों वाला मार्ग कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। सात वर्षों से बदहाल सड़क पर ग्रामीण आवागमन करने को विवश हैं लेकिन जिम्मेदार मौन हैं। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश है। इस मार्ग पर सरैला, ताजपुर कुर्रा, चित्रकोनी, सिहानी गांव के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। पांच किमी इस सड़क की मरम्मत वर्ष 2013 में 35 लाख की लागत से लोक निर्माण विभाग खंड एक द्वारा कराई गई थी। मानक के अनुरूप मरम्मत कार्य न होने से सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे उभर गए हैं जो हादसों को दावत दे रहे हैं। राहगीरों, स्कूली बच्चों, बीमार लोगों के लिए इस सड़क पर आवागमन खतरनाक हो गया है। बारिश में गड्ढों में पानी भर जाता है। वाहनों के टायर भी खराब हो रहे हैं। सात वर्षों से बदहाल

सात वर्षों से बदहाल सड़क पर हम लोग आवागमन कर रहे हैं। पांच किमी सड़क पर आवागमन करना बेहद दर्द भरा रहता है। गड्ढों के कारण बस व छोटी गाड़ियां फंस जा रही हैं। -उषा देवी, चित्रकोनी। होते हैं हादसे बरसात के मौसम में सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने के कारण बाइक व साइकिल सवार लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। बुजुर्गों को काफी परेशानी होती है। -निसार अहमद खां, चित्रकोनी। होती है परेशानी

सड़क न बनने से लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है। बदहाली को दूर करने को लेकर अधिकारी इतने उदासीन क्यों हैं। चार गांवों को जोड़ने वाली सड़क का जब यह हाल है तो अन्य क्या होगा। सुकुर राम, ताजपुर कुर्रा। ध्यान नहीं देते अधिकारी | दिलदारनगर चित्रकोनी मार्ग पर तहसील इस के बड़े अधिकार भी कई बार सफर किये हैं। उनको भी इस मार्ग के बदहाली निर्माण के लिए जिम्मेदार होना चाहिए। जनहित में इसकी मरम्मत कराई जाए। -इरफान अहमद खां। शासन को भेजा गया है स्वीकृति पत्र

इस मार्ग के लिए स्वीकृति पत्र शासन को भेजा गया है। उम्मीद है कि एक सप्ताह में स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद सड़क की मरम्मत शुरू होगी। -पीके शरद, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr