Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

क्रिसमस के पर्व शुक्रवार को, चर्च को आर्कषक बनाने में जुटे अनुयायी

क्रिसमस के पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। प्रभु यीशू के आगमन को लेकर लोगों द्वारा आंतरिक तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सिचाई विभाग चौराहा के समीप कैथोलिक चर्च में क्रिसमस को लेकर तैयारिया शुरू हो गई है। स्कूल-कॉलेजों में भी विविध कार्यक्रमों के साथ क्रिसमस ट्री व सेंटा क्लाज को तैयार किया जा रहा है। चर्च में सुबह प्रार्थना सभाएं चल रही है।

नगर स्थित चर्च में 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले क्रिसमस पर्व के मद्देनजर सजाया जा रहा है। वहीं अनुयायी भी अपने घरों में छोटी-छोटी झांकियां बना रहे है। फादर के नेतृत्व में प्रार्थना सभा के लिए कैथोलिक चर्च में विशेष तैयारियां चल रही हैं। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए अनुयायी लगे हुए है। स्कूलों में भी प्रभु यीशू के जन्मदिन को लेकर शारीरिक दूरी का अनुपालन करते हुए बच्चों द्वारा कार्यक्रम का रिहर्सल किया जा रहा है। इसके साथ ही छात्राओं द्वारा झांकियां बनाने व महोत्सव मनाने का सिलसिला शुरू हो गया है। चर्च में ज्यादा भीड़ एकत्र न हो इसके लिए भी टुकड़ों में लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।

गाइड लाइन का पालन कर मनेगा पर्व

कोरोना महामारी को लेकर क्रिसमस डे तैयारियों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गाइडलाइन के निर्देशों का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। प्रार्थना सभा व अन्य कार्यक्रम में लोगों के बीच शारीरिक दूरी बनी रहे इसके लिए विशेष तैयारी की जा रही है।

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मिलेगा प्रवेश

चर्च में प्रवेश से पूर्व लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए सभी गेट पर कर्मी बैठे रहेंगे। वहीं हाथो को सेनेटाइज कराया जाएगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr