Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

CM योगी और डिप्टी गर्वनर मनोज सिन्हा ने दी पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह को श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह और उनकी पत्नी सरोज रानी सिंह के तेरहवीं संस्कार में सोमवार को यहां मुख्यमंत्री और जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा समेत तमाम विशिष्ट पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ संक्षिप्त मुलाकात भी की।

इसके बाद वे सीधे तेरहवीं संस्कार में शामिल होने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां पूर्व सांसद और उनकी धर्मपत्नी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को अपूर्णनीय क्षति बताया। श्रद्धांजलि देते समय भावुक हुए मुख्यमंत्री ने पुत्र और परिवार के अन्य सदस्यों को ढांढस बंधाया। यहां उन्होंने शोक संदेश पट्टिका में शोक संदेश भी लिखा।

इसके अलावा जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री स्वाती सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा, पूर्व सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, सांसद बृजभूषण शरण सिंह, सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी, पंकज सिंह, सांसद सुब्रत पाठक, सांसद पुष्पेन्द्र सिंह, नीरज सिंह समेत कई विशिष्टजनों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr